गूगल पर जानकारी प्राप्त करने के कुछ आसान तरीके

आज गूगल इतना महत्वपूर्ण हो गया है कि इसके बिना इंटरनेट की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस वेबसाइट के माध्यम से हर तरह की जानकारी मिलती है। आप गूगल पर जानकारी प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं :

1. पदबंध या अनेक शब्दों वाली खोज के लिए उद्धरण चिह्नों ("  ") का प्रयोग करें

कई बार हम ऐसी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं जिसमें एक से अधिक शब्दों का प्रयोग होता है। उदाहरण के लिए, अगर आप गूगल पर तुलसी की उपयोगिता से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको 1,910 वेब पेजों में से अपने काम की जानकारी खोजनी होगी। लेकिन "तुलसी की उपयोगिता" पदबंध को उद्धरण चिह्न में रखने से चार सटीक परिणाम प्रदर्शित होंगे। इससे आपका समय बचेगा। 

2. परिभाषा खोजने के लिए define:शब्द टाइप करें

गूगल पर किसी शब्द की परिभाषा खोजने के लिए define: के बाद वह शब्द टाइप करें। इससे छात्रों, शिक्षकों, अनुवादकों आदि को बहुत मदद मिलती है। इंटरनेट पर उपलब्ध अनेक स्रोतों से प्राप्त परिभाषाओं के एक जगह प्रदर्शित होने से हमारा समय भी बचता है। उदाहरण के लिए, biotechnology की परिभाषा खोजने पर (define:biotechnology) हमें निम्नलिखित परिभाषाएँ मिलती हैं :

"biotechnology की अंग्रेज़ी में वेब पर परिभाषा:



3. अज्ञात शब्द या पदबंध की जानकारी प्राप्त करने के लिए * का प्रयोग करें

अगर आप गूगल पर लोकमान्य तिलक का प्रसिद्ध कथन "स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है" खोज रहे हैं और आपको 'जन्मसिद्ध' शब्द याद नहीं आ रहा है तो यह टाइप करें :

"स्वतंत्रता हमारा  * अधिकार है" 

ऐसी खोज में उद्धरण चिह्न का प्रयोग आवश्यक है।

4. मुद्रा परिवर्तित करें

आप गूगल पर संसार की किसी मुद्रा को अन्य मुद्रा में आसानी से परिवर्तित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप 100 यूरो को रुपयों में बदलना चाहते हैं तो गूगल पर 100 euro in Indian rupees टाइप करें। इसी तरह, 100 अमेरिकी डॉलरों को यूरो में बदलने के लिए 100 US dollars in euros टाइप करना होगा।  

5. खोज को किसी विशेष वेबसाइट तक सीमित करें  

कई बार हम किसी विशेष वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। ऐसा करने के लिए आपको खोज से संबंधित शब्द इस प्रकार टाइप करने होंगे :

खोज से संबंधित शब्द site:वेबसाइट का पता 

उदाहरण के लिए, किसी पत्रकार को बीबीसी की हिंदी वेबसाइट पर लता मंगेशकर से संबंधित किसी आलेख की आवश्यकता हो सकती है। उसे गूगल पर वांछित जानकारी प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित शब्द टाइप करने होंगे : 

लता मंगेशकर site:www.bbc.co.uk/hindi  






टिप्पणियाँ

अच्‍छी जानकारी !!
drparveenchopra ने कहा…
बहुत बढ़िया उपयोगी लेख है।
नियमित लिखते रहिये।
बेनामी ने कहा…
Qualitу articles is the impоrtant to invitе the useгs to pаy a quісk visit the websіte, that's what this website is providing.

Take a look at my website ... Americas Cardroom Poker Promotions
बेनामी ने कहा…
Ahaa, its fastіdious ԁialοgue on the topic οf this aгticle at this place at this website,
I haνe гead all thаt, sο at this time me аlsо commеnting here.



Also visit my blοg - AmericaѕСardRоοm Bonus (Folksline.com)

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिंदी समुदाय यानी...

कुछ तो बात है कि हस्ती नहीं मिटती जेएनयू की

मीडिया और साहित्य की भिड़ंत का नज़ारा